Logo

SSC CGL Direction sense questions-3

  1. Pranav went 10 Km to the North. Then he turned West and covered 10 Km. Then he turned south and covered 5 Km. Finally, he turned to the East and covered 10 Km. In which direction he is from the starting point?

प्रणव 10 कि.मी. उत्तर में गया। फिर वह पश्चिम में मुड़ कर 10 कि.मी. चला। फिर वह दक्षिण में मुड़ कर 5 कि.मी. चला। अंत में वह पूर्व में मुड़ा और 10 कि.मी. चला। वह अपने आरम्भिक स्थल से किस दिशा मे है ?

Options:

1) South

दक्षिण

2) North

उत्तर

3) East

पूर्व

4) West

पश्चिम

Correct Answer: North

उत्तर

 

  1. To attend an exam, Sudhir reached the school by travelling 5 km towards South, and after a sharp left turn, he travelled for about 10 km. He again made a sharp left turn and reached in front of the school by travelling 5 km more. Which direction is Sudhir's starting point from the school?

किसी परीक्षा में बैठने के लिए सुधीर स्कूल के लिए 5 कि.मी. दक्षिण की ओर चला, फिर तेजी से बायें मुड़ कर 10 कि.मी. चला। फिर तेजी से बायें मुड़ कर स्कूल के सामने पहुँच गया जिस बिन्दु से सुधीर ने चलना शुरु किया था वह स्कूल से किस दिशा में है ?

Options:

1) East

पूर्व

2) West

पश्चिम

3) North

उत्तर

4) South

दक्षिण

Correct Answer: West

पश्चिम

 

  1. A man starts from a point, walks 5 km towards East, turns right and walks 3 km, turns right again and walks. What is the direction he is facing now?

कोई व्यक्ती किसी बिंदू से चलना आरंभ करके पूर्व की ओर 5 कि.मी. चलता है, फिर दाएं मुड़कर 3 कि.मी. चलता है, पुनः दाहिने मुड़कर फिर चलता है। अब उसके मुख के सामने कौनसी दिशा है ?

Options:

1) North

उत्तर

2) South

दक्षिण

3) West

पश्चिम

4) South-west

दक्षिण-पश्चिम

Correct Answer: West

पश्चिम

 

  1. A boy runs 20 m towards East and turns to right, runs 10 m and turns to right, runs 9 m and again turns to left, runs 5 m and turns to left, runs 12 m and finally turns to left and runs 6m. Now, which direction is the boy facing?

एक लड़का 20 मी. पूर्व की ओर दोड़ता है और फिर दायें मुड़ कर 10 मी. दौड़ता है। फिर दायें मुड़कर 9 मी. दौड़ता है और फिर बायें मुड़ कर 5 मी. दौड़ता है तथा फिर बायें मुड़कर 12 मी. दौड़ता है और अन्‍तत: बायें मुड़कर 6 मी. दौड़ता है। अब उस लड़के के चेहरे के सामने कौन-सी दिशा है ?

Options:

1) East

पूर्व

2) West

पश्चिम

3) North 

उत्‍तर

4) South

दक्षिण

Correct Answer: North 

उत्‍तर

 

  1. Johnson left for his office in his car. He drove 15km towards North and then 10km towards West. He then turned to the South and covered 5km. Further he turned to East & moved 8km. Finally he turned right and moved 10km. How far & in which direction is he from his starting point?

जॉनसन अपने कार्यालय के लिए कार से चला | वह उत्तर की ओर 15 कि.मी. चला, फिर 10 कि.मी. पश्चिम की ओर चला, फिर वह दक्षिण की ओर मुड़ा और 5 कि.मी. चला। इसके बाद वह पूर्व की ओर मुड़ा और 8 कि.मी. चला। अन्ततः वह दाहिने मुड़ा और 10 कि.मी. चला। जिस बिन्दु से वह चला था उस बिन्दु से वह कितनी दूर है और किस दिशा में है ?

Options:

1) 2 km, West

2 कि.मी. पश्चिम

2) 5 km, East

5 कि.मी. पूर्व

3) 3 km, North

3 कि.मी. उत्तर

4) 3 km, South

3 कि.मी. दक्षिण

Correct Answer: 2 km, West

2 कि.मी. पश्चिम

 

  1. From her house Rimi went 20 km to the north. Then she turned west and covered 15 km. Then she turned south and covered 10 Km. Finally turning to east, she covered 15 km. In which direction is she from her house?

रीमी अपने घर से उत्तर की ओर 20 कि.मी. चली फिर वह पश्चिम की ओर मुड़ी और 15 कि.मी. चली। तत्पश्चात वह दक्षिण की ओर मुड़ी और 10 कि.मी. चली। अन्ततः पूर्व की ओर मुड़ते हुए वह 15 कि.मी. चली। अब वह अपने घर से किस दिशा में है ?

Options:

1) East

पूर्व

2) West

पश्चिम

3) North

उत्तर

4) South

दक्षिण

Correct Answer: North

उत्तर

 

  1. Prabhu travelled from his house a distance of 20kms to his friend's house. After some time he left his friends house and took a turn towards right and travelled 15 kms to reach a park. After resting for a while, he again started and turned to right and travelled 18 kms to reach a petrol bunk. From there he again turned right and covered a distance of 15 kms. How many km more he has to travel to reach home?

प्रभु अपने घर से 20 कि.मी. दूर अपने मित्र के घर तक गया। कुछ समय बाद वह अपने मित्र के घर से चल कर दाहिनी ओर मुड़ गया और 15 कि.मी. दूर एक उद्यान में पहुँचा। वहाँ कुछ देर विश्राम करके, वह फिर चल पड़ा और दाहिनी ओर मुड़कर 18 कि.मी. चलकर एक पेट्रोल पम्‍प पर पहुँचा। वहाँ से वह पुन: दाहिनी ओर मुड़कर 15 कि.मी. दूर चला गया। तो अब वह कितने कि.मी. और चल कर अपने घर पहुँच जायेगा ?

Options:

1) 2 kms

2 कि.मी.

2) 18 kms

18 कि.मी.

3) 21 kms

21 कि.मी.

4) 23 kms

23 कि.मी.

Correct Answer: 2 kms

2 कि.मी.

 

  1. Rahul walks 30 metres towards south. Then turns to his right and starts walking straight till he completes another 30 metres. Then again turning to his left he walks for 20 metres. He then turns to his left and walks for 30 metres. How far is he from his initial position?

राहुल दक्षिण दिशा की ओर 30 मीटर चलता है, और फिर दायें मुड़कर सीधे 30 मीटर और चलता है। फिर वह बायें मुड़कर 20 मीटर चलता है। और फिर दुबारा से बायें मुड़कर 30 मीटर चलता है। वह शुरुआती बिन्दु से कितनी दूरी पर है ?

Options:

1) 50 metres

50 मीटर

2) 30 metres

30 मीटर

3) 10 metres

10 मीटर

4) 60 metres

60 मीटर

Correct Answer: 50 metres

50 मीटर

 

  1. Sanmitra walked 8 m towards the north. He turned to his right and walked 16 m, then he turned to his left and walked 5 m and again he turned to his left and walked 16 m . In which direction is he from his starting point ?

संमित्रा उत्तर की ओर 8 मीटर चला और दायें घूमकर 16 मीटर चला। फिर अपने बायें घूमकर 5 मीटर चला। वह फिर बायीं ओर मुड़ा और 16 मीटर चला। अब वह अपने प्रारम्भिक स्थान से किस दिशा में है ?

Options:

1) South

दक्षिण

2) East

पूर्व

3) North

उत्तर

4) West

पश्चिम

Correct Answer: North

उत्तर

 

  1. A man walked 9 km towards East and then 12 km towards South. How far is he from the starting point?

एक आदमी 9 कि.मी.पूर्व की ओर उसके बाद 12 कि.मी. दक्षिण की ओर जाता है। उसके प्रारम्भ और अन्तिम बिन्दु के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए ?

Options:

1) 8 km

8 कि.मी.

2) 6 km

6 कि.मी.

3) 15 km

15 कि.मी.

4) 7.5 km

7.5 कि.मी.

Correct Answer: 15 km

15 कि.मी.